![]()
चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मामरकुदर हरलागोड़ा स्थित एक दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह दुकान के संचालक कालीपद महतो ने बताया कि वह रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। दूसरे दिन सुबह पहुंचा तो दुकान के दरवाजे का इंटरलॉक टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखा करीब 13 हजार रुपए नकद, एक गैस सिलेंडर के अलावा चॉकलेट बिस्कुट के कई नए डिब्बे गायब हैं। उन्होंने बताया कि इस चोरी से उन्हें करीब 20 हजार रुपए मूल्य का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना चास मु. पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
Source link
दुकान का ताला तोड़कर सामान व नकद ले गए चोर
