Headlines

ट्रैवल मिनी बस में लगी आग, 13 पैसेंजर सुरक्षित:शॉर्ट सर्किट से अचानक हुआ हादसा; लोगों ने बाल्टियों-मटकियों से पानी डालकर आग बुझाई




नागौर में चलती ट्रैवल मिनी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ड्राइवर ने बस को रोककर सभी 13 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों के उतरने के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। लोगों ने प्याऊ और होटलों से मटकियां-बाल्टियां लाकर पानी डालते हुए आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे बीकानेर-जोधपुर बाइपास स्थित रेलवे फाटक के पास हुआ। बस में अचानक आग लगी, चालक ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला बीकानेर-जोधपुर बाइपास स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार रात करीब 11:30 बजे चलती ट्रैवल मिनी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय बस में 13 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोक दी और सभी 13 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों के उतरते ही आग तेजी से फैली, युवाओं ने बुझाना शुरू किया यात्रियों के बस से उतरने के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान पास से गुजर रहे मालगांव निवासी जितेंद्र, एडवोकेट प्रकाश राड़ और अन्य युवाओं ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल के पहुंचने से पहले युवाओं ने पास की प्याऊ और होटलों से मटकियां और बाल्टियां लाकर बस पर पानी डालना शुरू कर दिया। दमकल-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया इसके बाद दमकल टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चालक की सूझबूझ और लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *