Headlines

सिरसा में जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली:घर पर रिश्तेदारों के साथ पहुंचा आरोपी, बहस के बाद की फायरिंग




सिरसा जिले के कालांवाली में जमीनी विवाद में एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर फरार हो गए। अभी उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, यह घटना कालांवाली क्षेत्र के गांव खोखर की है और सोमवार शाम की है। घायल युवक गुरमीत सिंह खेती-बाड़ी करता है और वह अपने घर पर ही था। उसी समय आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ आया और उसने बहस के बाद गोली चला दी। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। घायलवस्था में गुरमीत सिंह को कालांवाली सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में सिरसा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। बता दें कि खोखर में इससे पहले भी जमीन विवाद को एक परिवार में बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले से चल रहा झगड़ा दोनों पक्षों का जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। उनके बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। मामले में कालांवाली पुलिस जांच में जुटी है और घायल की सुरक्षा को देखते हुए वारदात के पीछे का कारण पता किया जा रहा है। इसके बाद घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। कालांवाली पुलिस थाना प्रभारी चंदन सिंह का कहना है कि अभी मामले में जांच चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *