Headlines

झांसी में भाजपा के 50 विधायकों के पुतले जलाए:बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा ने पितृ पक्ष में पुरखों से की विधायकों को विधानसभा से मोक्ष देने की कामना




झांसी में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने सोमवार को कचहरी चौराहे पर प्रदेश के 50 भाजपा विधायकों के सामूहिक पुतले फूंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बुंदेलखंड के विधायकों शर्म करो, बुंदेलखंड राज्य की बात करो’, ‘कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे’ और ‘बुंदेलखंड तो लेंगे-लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे’ के नारे लगाए। मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि जिन विधायकों के पुतले फूंके गए, वे बुंदेलखंड के लिए किसी काम के नहीं रहे। अब बुंदेलखंड की जनता को तय करना है कि इन्हें विधानसभा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में पुरखों से कामना करते हैं कि इन विधायकों को आगामी चुनाव में विधायकी से भी मोक्ष की प्राप्ति हो जाए।
हालांकि झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत समेत पांच विधायकों के पुतले नहीं फूंके गए। मोर्चा का कहना है कि ये विधायक बुंदेलखंड राज्य का समर्थन कर रहे हैं। बोले-3 साल का वादा था, 12 साल हो गए भानु सहाय ने कहा कि प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बनवाने का वादा किया गया था, लेकिन तीन साल के बजाय 12 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद राज्य निर्माण की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सत्तादल के जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई, इसलिए मोर्चा ने उनके खिलाफ ‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’ अभियान शुरू किया है। सत्तादल को हराने का अभियान चलाएंगे मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 2027, मध्य प्रदेश में 2028 और 2029 के लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों की कलाई पर ‘राम बंधन’ कलावा बांधा जाएगा। इसके जरिए सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों को हराने की अपील की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मोर्चे का प्रयास है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सत्ताधारी दल एक चौथाई से भी कम सीटें जीत पाए। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर से झांसी में अनशन और सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल’ अभियान के तहत लोगों को जोड़ा जा रहा है। सदर विधायक समेत पांच का पुतले इसलिए छोड़ा भानु सहाय ने बताया कि सदर विधायक रवि शर्मा समेत अन्य पांच भाजपा विधायकों का पुतला इसलिए नहीं जलाया क्योंकि, ये भाजपा विधायक राज्य निर्माण की मांग का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रवि शर्मा ने विधानसभा में भी मुख्यमंत्री के सामने ये मुद्दा उठाया था। लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि योगी आदित्यनाथ ने इस पर नाराजगी जताई। लेकिन उन्होंने राज्य के लिए अन्य चार विधायकों की तरह पत्र लिखे हैं। वहीं, अन्य 50 विधायक राज्य के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पद भरने समेत चार मांगें
मोर्चा ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण के साथ क्षेत्र की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगें भी उठाईं। इनमें बुंदेलखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी में रिक्त 60 प्रतिशत पदों को तत्काल भरना, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को स्ववित्तपोषित से 100 प्रतिशत सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालय करना, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को एम्स के रूप में उच्चीकृत करना और क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम की समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में ये रहे शामिल प्रदर्शन के दौरान अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, अनुराग मिश्रा एडवोकेट, सचिन साहू एडवोकेट, नरेश वर्मा, गोलू ठाकुर, प्रेम सपेरा, प्रभुदयाल कुशवाहा, अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, राजपाल सिंह बुंदेला, राम जी सिंह पारीछा, अभिषेक तिवारी, शाहजहां बेगम, राधा वर्मा, शवनम खान, रजनी वर्मा और मनोज प्रजापति पारीछा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *