Headlines

सिमडेगा : क्रूसकेला में धूमधाम से मनाया गया संत फ्रांसिस असीसी का पर्व, विशेष मिस्सा अनुष्ठान




भास्कर न्यूज | सिमडेगा क्रूसकेला में शनिवार को संत फ्रांसिस असीसी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पर्व पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित फा. फेलिक्स के नेतृत्व में फा. अंशु आनंद तिडू और फा. अलेक्सियुस ने मिस्सा कराया। बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत फ्रांसिस ने दुनिया को प्रेम, शांति, सादगी, सेवा का रास्ता दिखाया। आज समाज में बढ़ती नफरत को प्रेम और भाईचारे से ही खत्म किया जा सकता है। नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत गरीबों और वंचितों के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। वे प्रकृति और जीव-जंतुओं से भी प्रेम करते थे। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। विधायक ने लोगों को एसआईआर को लेकर जागरूक किया। मतदाता सूची में नाम और पता जांचने की अपील की। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि संत का जीवन प्रेम और त्याग का संदेश देता है। जाति-धर्म से ऊपर उठकर भाईचारे से रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। फा. फेलिक्स ने कहा कि प्रेम और शांति से ही बेहतर समाज बनेगा। कार्यक्रम में सी. रोशनी, सी. मंजू, उप प्रमुख सिल्बेस्टर बघवार सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *