Headlines

छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार:कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, रायपुर में मौसम साफ रहेगा




छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन का तापमान करीब 34°C और रात का तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।

बारिश थमने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35°C दर्ज किया गया। इसके बाद पेंड्रा रोड में 33.8°C, रायपुर में 34.4°C, बिलासपुर में 33.6°C और दुर्ग में 33.5°C तापमान रहा। वहीं, रात में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.6°C दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में 19.8°C और दुर्ग में 21.6°C न्यूनतम तापमान रहा। अगले दो दिन बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। मानसून की विदाई जारी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी लगातार आगे बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम रायपुर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *