Headlines

सीकर जिले में 19 साल की युवती से छेड़छाड़:पीड़ित के चिल्लाने पर भागा आरोपी, महिला घर से जेवरात लेकर लापता




सीकर जिले में 19 साल की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले आरोपी युवक ने यह हरकत की। वहीं एक महिला घर से जेवरात लेकर लापता हो गई। अब दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। 19 साल की युवती के लापता होने के केस में युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 3 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह किसी काम के लिए गांव में से अपने घर पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह गांव के ही रहने वाले आरोपी युवक के द्वारा उससे छेड़छाड़ की गई और जगह-जगह छूने की कोशिश की। हालांकि युवती के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 30 साल की महिला जेवरात लेकर लापता सीकर जिले में 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पति के द्वारा पुलिस में शिकायत देकर बताया गया कि 1.60 लाख रुपए देकर उसने हरियाणा की रहने वाली एक युवती से शादी की। जो 15 दिन बाद ही घर से जेवरात और रुपए लेकर चली गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *