Headlines

शाजापुर में अकेली वृद्धा पर पड़ोसियों ने किया हमला:सिर में गंभीर चोट, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; समाज ने सौंपा ज्ञापन




शाजापुर के दुपाड़ा गांव में अकेली बुजुर्ग महिला गीता बाई विश्वकर्मा पर पड़ोसियों ने हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार, 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गीता बाई घर पर अकेली थीं। उनके बेटे और पोती मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पड़ोस के पवन ठाकुर, धीरज ठाकुर और रामकृष्ण ठाकुर ने घर के सामने से रेत हटाने की बात पर विवाद किया। महिला का आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। दुपाड़ा चौकी पर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद लालघाटी थाने पर सुनवाई का आश्वासन मिला। घायल गीता बाई शाजापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *