Headlines

होमगार्ड भर्ती के ट्रायल में साड़ी पहनकर दौड़ी महिला:बिना जूते के 1600 मीटर की दौड़ पूरी की; कविता के जज्बे ने खींचा सबका ध्यान




रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षण के बीच दुलमी की कविता कुमारी ने अपने हौसले से सबका ध्यान खींच लिया। 1600 मीटर की दौड़ के ट्रायल में कविता साड़ी पहनकर ही दौड़ने पहुंचीं। मैदान में उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। उनका दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रामगढ़ के सोसो गांव की रहने वाली कविता ने यह संदेश दिया कि लक्ष्य बड़ा हो तो पहनावा या परिस्थितियां रास्ते की बाधा नहीं बनतीं। साड़ी में दौड़ीं तो वीडियो हुआ वायरल कविता कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अंकित रनर अकादमी ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। अकादमी के सदस्य कविता के घर भी पहुंचे। कविता की दौड़ ने भर्ती ट्रायल में शामिल दूसरे अभ्यर्थियों के बीच भी उत्साह बढ़ाया है। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर लोग साझा कर रहे हैं। उनके हौसले की चर्चा कर रहे हैं। भर्ती में महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित रामगढ़ जिले में होमगार्ड के 284 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। भर्ती में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण का भी प्रावधान है। कविता की कहानी इस भर्ती के बीच उन अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *