Headlines

सफाई व्यवस्था बिगड़ी, पार्षद ने जमीन में सिर दे मारा:कमिश्नर के सामने अपने कपड़े फाड़े, वार्ड में कचरा गाड़ी न आने से नाराज




बीकानेर नगर निगम में भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला ने गुस्से में जोर-जोर से चिल्लाकर अपना सिर जमीम में दे मारा। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए गुस्से में कमिश्नर सिद्धार्थ के सामने अपने कपड़े भी फाड़ लिए। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस निरीक्षक ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। जानें क्या है मामला बीकानेर नगर निगम की कचरा गाड़ी लोगों के घरों से कचरा नहीं उठा रही है। कचरा संग्रहण करने वाले वाहन चालकों को फोन करने पर वो बात भी नहीं करते हैं। जिसके कारण पार्षदों को लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। इसी बात से परेशान होकर BJP के पार्षद श्याम सिंह हाडला कमिश्नर के पास पहुंच गए। गुस्से में पार्षद ने जमीन में मारा सिर वहां दोनों के बीच कुछ देर बात हुई लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर श्याम सिंह हाडला ने गुस्से में जमीन पर बैठकर अपने सिर को जमीन से पटकना शुरू कर दिया। इस घटना को वहां खड़े सभी लोग देखते रहे गए। हालांकि, बाद में चैंबर में मौजूद पुलिस निरीक्षक प्रदीप चारण ने श्याम सिंह को उठाया और कमिश्नर कक्ष से बाहर ले गए। इससे पहले नगर निगम के हॉल में भी कमिश्नर और हाडला आमने-सामने हो गए। यहां श्याम सिंह ने अपने शर्ट को फाड़ लिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यहां से भी श्याम सिंह को दूर किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *