Headlines

गर्भवती पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई:प्रेम विवाह के 11 माह बाद सुहैल खान ने दी जान, परिवार में मातम




कानपुर के थाना चकेरी के श्यामानगर में पांच माह की गर्भवती पत्नी से सोमवार रात हुए घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। चकेरी के श्यामनगर स्थित आदर्श विहार में सुहैल खान ने कमरा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे घटना की जानकारी दी। श्यामनगर के आदर्श विहार निवासी नफीस खान इंटरनेट केबल ऑपरेटिंग का काम करते हैं। उनका बेटा सुहैल (27) भी साथ में काम करता था। परिवार में अब पत्नी शहनाज और चार बेटे सलमान, मोहसिन और वसीम हैं। नफीस ने बताया कि शहनाज बीमार रहती हैं और उनका हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार रात परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए हैलट ले गए थे। सुहैल और उसकी पत्नी गुलफ्शा के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सुहैल तनाव में कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही हैलट गए परिवारजन आनन-फानन घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। 11 महीने पहले प्रेम विवाह, 5 माह के गर्भ से है पत्नी मृतक के बड़े भाई सलमान ने बताया कि सुहैल और सुजातगंज निवासी गुलफ्शा के बीच प्रेम संबंध था। करीब 11 महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और गुलफ्शा पांच माह की गर्भवती है। सोमवार रात हुए विवाद के बाद सुहैल के इस कदम ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *