![]()
संतकबीर नगर के दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव में मंगलवार को एक नवजात की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने दो दिन पहले ही बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। रात में गायब हुआ मासूम, मंगलवार को मिला शव मृतक की पहचान शिवराज के रूप में हुई है। वह शिवकुमार का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात बच्चा घर से गायब हो गया। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को खोजबीन के दौरान मासूम का शव बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने ही बच्चे का गला दबाकर हत्या की है। दो दिन पहले दी थी धमकी परिवार का कहना है कि आरोपी पड़ोसी ने दो दिन पहले बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने उस पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शुरू की जांच मासूम की मौत की सूचना मिलते ही दुधारा थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों के आरोप, घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
संतकबीरनगर में मासूम की गला दबाकर हत्या:पड़ोसी पर हत्या का आरोप, दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
