![]()
शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 5.5 किलो गांजा और एक बाइक जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपए है। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 5 अक्टूबर को अग्रसेन नगर के सामने फोरलेन पर वाहन चेकिंग हो रही थी। तभी कठमई तिराहे से आ रही एक बाइक का चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश उर्फ आनंद (56) बताया। वह दतिया का रहने वाला है और शिवपुरी में रहता है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज बाइक पर बंधे कट्टे की तलाशी में 5.5 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपए है। पुलिस ने बाइक भी जब्त की। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे कोर्ट में पेश कर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
Source link
शिवपुरी में 5.5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक भी जब्त की, कुल सामान की कीमत 1.25 लाख रुपए
