![]()
प्रयागराज के कर्नलगंज में प्रतियोगी छात्रा ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने, ढाई लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसका जबरन गर्भपात कराया। शिकायत के बाद कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी मयंक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2023 में होटल में मिलने बुलाया, शादी का वादा किया
कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मयंक सिंह निवासी नरसिंहदासपुर, थाना महरुआ, अंबेडकर नगर से बातचीत होती थी। आरोप है कि 14 अगस्त 2023 को मयंक ने उसे मम्फोर्डगंज स्थित टेम्पटेशन होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने घटना की शिकायत करने की बात कही तो मयंक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उससे मिलता रहा और मनमानी भी करता रहा। शादी के नाम पर पैसे लेने का आरोप
तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने युवती को डराया-धमकाया और उससे करीब ढाई लाख रुपये अपने खाते में भी मंगवाए। युवती का कहना है कि 20 फरवरी 2026 को मयंक ने लिखकर भी दिया था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बावजूद बाद में वह शादी से मुकर गया।
शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी
युवती ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी उसे लगातार फोन कर धमका रहा है। आरोप है कि वह कहता है कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मरवा देगा और वह उससे शादी नहीं कर सकता। आरोपी ने यह भी कहा कि वह उसे धोखा दे रहा था।
जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप
तहरीर में युवती ने मयंक पर उसका जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। कर्नलगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों, बैंक खाते में हुए लेनदेन, दोनों के बीच हुई बातचीत और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Source link
प्रेमी ने जबरन संबंध बनाए, 2.5 लाख रुपये भी हड़पे:प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रा का 3 साल से शोषण, शादी से इंकार पर FIR
