![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में डायल- 112 में पदस्थ कॉन्स्टेबल ओंकार सोनवानी ने देर रात कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नाइट ड्यूटी के लिए रुद्री थाना के बाजू स्थित डायल- 112 कंट्रोल रूम पहुंचा था। कॉन्स्टेबल को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। कॉन्स्टेबल बंगोली, कुरूद का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया। पुलिस यह पता लगा रही है कि कॉन्स्टेबल ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं, इन पहलुओं की भी जांच की जा रही है। परिजनों को फोन कर बताया था ड्यूटी पर पहुंचने की सूचना परिजनों ने बताया कि ओंकार जब भी देर रात ड्यूटी पर जाता था, ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के बाद फोन कर इसकी सूचना देता था। घटना वाली रात भी उसने ड्यूटी पर पहुंचने की जानकारी परिजनों को फोन पर दी थी। इसके कुछ घंटे बाद परिजनों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। जब वे अस्पताल पहुंचे तो ओंकार की मौत की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि ओंकार इस तरह का कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने घटना की कठोर जांच की मांग की है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Source link
डायल- 112 के कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी:धमतरी कंट्रोल रूम में की घटना; नाइट ड्यूटी कर रहा था; आत्महत्या का कारण अज्ञात
