Headlines

रिसार्ट मैनेजर ने शे में मचाया उत्पात, 3 से मारपीट:बिलासपुर में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, तीनों शिकायतों पर आरोपी गिरफ्तार




बिलासपुर जिले के कोटा में हनी बी रिसार्ट के मैनेजर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि उसने तीन लोगों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। तीनों पीड़ितों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी मैनेजर आकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पहली घटना रात करीब 12 बजे की है। रेस्ट हाउस रोड के रहने वाले बिजली मिस्त्री विकास बानी ने शिकायत में बताया कि वह रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान हनी बी रिसार्ट का मैनेजर आकाश तिवारी कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में उसने विकास को रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विकास ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी देर तक सड़क पर उत्पात करता रहा। इसके बाद वह कार लेकर वहां से चला गया। कार रोककर चाबी छीनी, व्यवसायी से मारपीट इसके कुछ देर बाद चंडी माता चौक निवासी व्यवसायी उमेश अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उमेश के अनुसार वह कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान हटरी चौक-स्टेशन रोड के पास आकाश तिवारी ने उसकी कार रोक ली। आरोप है कि आकाश ने गाली-गलौज करते हुए कार की चाबी छीन ली और उमेश से मारपीट की। उमेश ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और किसी की बात नहीं सुन रहा था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। रिश्तेदार के घर पहुंचा, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा इसके बाद पड़ावपारा राम मंदिर चौक निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुदामा प्रसाद मिश्रा ने आकाश तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुदामा प्रसाद ने बताया कि आकाश उनका रिश्ते का भांजा है। आरोप है कि वह पहले भी उनके घर आकर गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ कर चुका है। सुदामा प्रसाद के मुताबिक, रात में आकाश उनके घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान उनकी पत्नी से भी धक्का-मुक्की की। स्थिति बिगड़ने पर दोनों किसी तरह घर से बाहर निकले। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के पहुंचने के बाद वे थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *