![]()
अमृतसर के खंडवाला के पास बुधवार को देर रात 8:30 बेज एक तेज रफ्तार इनोवा ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा छेहरटा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार खंडवाला के नजदीक से गुजर रही थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसी दौरान कार की चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे में 5-6 लोगों के भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही कार चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद राहगीरों ने दावा किया कि इनोवा कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कार चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस की जांच और मेडिकल जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें जनता द्वारा हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया।
Source link
अमृतसर में तेज रफ्तार इनोवा ने कई लोगों को रौंदा:ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत; राहगीर बोले-नशे में था ड्राइवर, आरोपी हिरासत में
