![]()
मोतिहारी के संग्रामपुर में मनीषा दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से भी उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है। तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर फरार आरोपियों में परसौना गांव निवासी रितिक कुमार और किरण देवी तथा साहेबगंज के भगवानपुर काशी निवासी निक्कू कुमारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार निक्कू कुमारी परसौना गांव निवासी ललन सिंह की बेटी है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। 2 अक्टूबर को ससुराल में फंदे से मिला था शव मनीषा का शव 2 अक्टूबर 2025 को उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। घटना के शुरुआती दौर में उसके भाई सुमित सिंह ने इसे आत्महत्या बताया था। उस समय उन्होंने किसी व्यक्ति को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बदला मामला करीब दस दिन पहले मनीषा के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद उसके दूसरे भाई ने मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। वीडियो समेत दूसरे साक्ष्यों की जांच जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया। अब तीनों के फरार रहने पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
Source link
मनीषा दहेज हत्याकांड-3 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम:एसपी ने घोषणा की, तस्वीरें जारी; छापेमारी तेज की
