Headlines

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का प्रोसेस होगा आसान: घर बैठे ऑनलाइन भरे जाएंगे ड्राफ्ट डीड



चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी से जुड़ी सेवाओं को पूरी तरह फेसलेस और ऑनलाइन बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इस्टेट ऑफिस की अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (सेक्टर-17) में भी ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री का पूरा डेटा और वेरिफिकेशन पहले ही ऑनलाइन पूरा हो जाएगा। आवेदकों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस सिर्फ तय तारीख पर आकर फोटो खिंचवाने और सिग्नेचर करने की औपचारिकता पूरी करनी होगी। प्रशासन का लक्ष्य इसे अगले 2 से 3 महीनों में लागू करने का है। इस तरह काम करेगा नया ऑनलाइन सिस्टम विभिन्न डीड के मॉडल ड्राफ्ट रहेंगे तैयार अभी क्या परेशानी है और क्या फर्क पड़ेगा? मौजूदा स्थिति: रोजाना औसतन 30 से 35 लोग अपॉइंटमेंट लेकर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचते हैं। दस्तावेज वेरिफिकेशन और भारी भीड़ के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या कई बार अपॉइंटमेंट के बावजूद उस दिन काम नहीं हो पाता। बदलाव के बाद: सभी डॉक्यूमेंट्स और लीगल वेरिफिकेशन पहले ही ऑनलाइन पूरे हो चुके होंगे। इसलिए तय तारीख पर ऑफिस में केवल कुछ मिनट का समय लगेगा और काम तुरंत हो जाएगा। इसलिए लिया गया यह फैसला… इस्टेट ऑफिस के बाद सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को ऑनलाइन करने का मुख्य मकसद सिस्टम से एजेंट और बिचौलियों को खत्म करना है। वर्तमान में आसान सी डीड ड्राफ्ट करवाने के लिए भी लोगों को बाहरी चक्कर काटने पड़ते हैं और पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आसान भाषा में मॉडल ड्राफ्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोग खुद ही जानकारी भरकर सबमिट कर सकेंगे। आगे क्या… सिस्टम को इम्प्लीमेंट करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सबसे पहले अलग-अलग डीड के ड्राफ्ट्स को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक तैयारी है कि अगले दो से तीन महीनों के भीतर इस फेसलेस और ऑनलाइन सेवा को जनता के लिए शुरू कर दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *