Headlines

नकोदर नगर परिषद ने 58 आउटसोर्स कर्मचारियों को इनसोर्स किया:विशेष बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर, कर्मचारियों में खुशी की लहर




नकोदर नगर परिषद ने 58 आउटसोर्स कर्मचारियों को इनसोर्स करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रधान प्रदीप शेरपुर की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। यह कदम कर्मचारियों के हित में है। बैठक में कुल 58 कर्मचारियों के मामलों पर विचार हुआ। इनमें 06 क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर, 14 फायरमैन, 04 फायर ड्राइवर, 05 इलेक्ट्रीशियन हेल्पर, 28 सफाई सेवक और 01 जेसीबी ऑपरेटर हेल्पर शामिल हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की जांच के बाद नियमों के मुताबिक इनसोर्स करने को मंजूरी मिली। इस फैसले से सफाई सेवकों, फायरमैन और क्लर्क समेत सभी संबंधित कर्मचारियों में खुशी फैल गई। प्रधान प्रदीप शेरपुर व पार्षदों ने कहा कि शहर की सफाई, अग्निशमन सेवा, बिजली और प्रशासनिक काम में इन कर्मियों की भूमिका बहुत जरूरी है। इनसोर्स होने से कर्मचारियों को काम में स्थिरता और सुरक्षित भविष्य मिलेगा। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी कोहली, वाइस प्रेसिडेंट विजय मडास, ईओ रणधीर सिंह, मनी महेंदू और पार्षदों ने इस फैसले का स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *