Headlines

फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़:देर शाम बदला मौसम, तापमान गिरा और यातायात पर असर पड़ा




फर्रुखाबाद में बुधवार देर शाम साढ़े 9 बजे करीब अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पर असर पड़ा। तापमान में भी कमी आई और लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिली। बुधवार को सुबह से तेज धूप थी, जिससे गर्मी महसूस हो रही थी। शाम करीब सात बजे हल्की ठंडी हवा चलने लगी। रात साढ़े नौ बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और धूल उड़ने लगी। इसके दस मिनट बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई।
तेज हवा के साथ बारिश करीब 20 मिनट तक हुई। आसमान में बिजली भी चमक रही थी। बारिश बंद होने के बाद भी तेज हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तेज हवा चलने से सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया वहीं एक मकान के छज्जे पर भी पेड़ गिर गया इससे छज्जा जा कुछ हिस्सा टूट गया। इसके अलावा विद्युत लाइन पर भी पेड़ गिर गए से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *