Headlines

रेवाड़ी में NH-48 पर गाड़ी ने 10 गोवंश को कुचला:5 गोवंशों की मौत, 5 घायल, 45 मिनट तक लगा रहा जाम; यातायात प्रभावित




रेवाड़ी के नेशनल हाईवे-48 पर साबन फ्लाईओवर से जयपुर की ओर सीएनजी पंप के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 10 से 11 गोवंश हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में 5 गोवंशों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हुए। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस, बावल थाना पुलिस और गौ सेवा संगठन की टीम मौके पर पहुंची। मृत गोवंशों को जेसीबी से सड़क से हटाकर मिट्टी दी गई, जबकि घायलों को उपचारशाला भेजा गया। हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। संगठन ने हाईवे पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की समस्या के समाधान और टैगिंग की मांग की है। एक साथ इतने गोवंशों के हादसे की चपेट में आने से हाईवे पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की समस्या भी सामने आई है। रोजाना एक-दो घायल गोवंश पहुंच रहे उपचारशाला गो सेवा संगठन बावल के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो 5 गोवंश मृत मिले, जबकि 5 घायल अवस्था में थे। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायल गोवंशों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे और आसपास की सड़कों पर आए दिन गोवंश हादसों का शिकार हो रहे हैं। संगठन की एंबुलेंस रोजाना एक-दो घायल गोवंशों को उपचार के लिए लेकर आती है। एक साथ इतने गोवंश सड़क पर कैसे पहुंचे धर्मवीर ने कहा कि एक साथ इतने गोवंशों का हादसे का शिकार होना जांच का विषय है। यह पता लगाया जाना चाहिए कि इतने गोवंश हाईवे पर कैसे पहुंचे और हादसा किस वाहन से हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पशुपालक गायों से दूध लेने के बाद बछड़ों के बड़े होने पर उन्हें खुले में छोड़ देते हैं। इसके बाद ये गोवंश सड़कों और हाईवे पर घूमते रहते हैं, जिससे हादसे होते हैं। पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग गो सेवा संगठन ने खुले में घूमने वाले गोवंशों की टैगिंग कराने और उन्हें सड़क पर छोड़ने वाले पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। धर्मवीर ने कहा कि हाईवे पर गोवंशों की आवाजाही रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। सड़क पर गोवंश आने से उनकी जान के साथ तेज रफ्तार वाहनों में सवार लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। सीसीटीवी से अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस और ट्रैफिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से गोवंशों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। गो सेवा संगठन ने भी प्रशासन के सामने इतने गोवंशों के एक साथ हाईवे पर पहुंचने की जांच कराने की मांग रखी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *