Headlines

पंचकूला में रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा:काम के बदले मांगे थे 70 हजार रुपए, प्रॉपर्टी डीलर ने पकड़वाया




हरियाणा के पंचकूला में रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क को पकड़ा गया है। क्लर्क के पास से 70 हजार रुपए की राशि बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि एक प्रॉपर्टी डीलर से काम के बदले यह रकम मांगी गई थी। पंचकूला की रायपुररानी तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क अमित को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। अमित राजस्व विभाग में साल 2020 के दौरान जॉब में बतौर क्लर्क भर्ती हुआ था। जो कि मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। रायपुररानी तहसील में करीब 3 महीने पहले पोस्टिंग हुई थी। उससे पहले बरवाला तहसील में अमित की तैनाती थी। वहीं उससे पहले भी रायपुररानी तहसील में अमित रह चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *