Headlines

मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान:जिला पंचायत सीईओ ने खुद पावड़ा उठाकर खोदा गड्ढा, बोले- सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी है




पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह बोरदा गांव स्थित मां रुद्रकाली आश्रम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने केवल औपचारिक रूप से पौधा लगाने के बजाय खुद पावड़ा उठाकर गड्ढा खोदा और पूर्व विधायक रघुनंद शर्मा समेत अन्य लोगों के साथ पौधारोपण किया। बरगद, पीपल, नीम समेत लगाए 11 पौधे आश्रम के संत सिद्धनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बरगद, पीपल, नीम और आम सहित कुल 11 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद सभी ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा करने का संकल्प भी लिया। ‘पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि जहां भी पौधारोपण हो, वहां पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी हो। उन्होंने बच्चों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में यही पेड़ सबसे अधिक ऑक्सीजन देंगे और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगे। लोगों के बीच बैठकर की अपील सीईओ इच्छित गढ़पाले ने आश्रम परिसर में लोगों के बीच जमीन पर बैठकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। हर साल चलता है पौधारोपण अभियान मां रुद्रकाली आश्रम में हर वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाता है। वर्षों से लगातार किए जा रहे इस प्रयास का परिणाम है कि आज आश्रम परिसर चारों ओर से घने और हरे-भरे पेड़ों से आच्छादित हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *