उदयपुर के हर्षिल गुप्ता ने NEET UG-2026 में ऑल इंडिया-22 रैंक हासिल की है। हर्षिल ने 720 में से 700 अंक हासिल किए है। हर्षिल ने बताया कि उन्होंने 2 साल तक नियमित रूप से अनुशासन के साथ हर दिन 6-7 घंटे पढ़ाई की।
.
खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए रोज एक घंटा आउटडोर स्पोर्ट्स भी खेलते थे। हर्षित ने तैयारी के दौरान दो साल तक मोबाइल यूज नहीं किया और पूरी तरह ऑफलाइन तरीके से पढ़ाई की।
रिजल्ट आने के बाद उनके टीचर्स ने उनके घर पहुंचकर स्वागत-सम्मान किया। बता दें, हर्षिल के पिता डॉ. पंकज गुप्ता और माता डॉ. कल्पना गुप्ता दोनों ही डॉक्टर हैं। हर्षिल ने बताया कि पेरेंट्स की प्रेरणा और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है।

कल्याणपुर पंचायत समिति के भी दो होनहार स्टूडेंट प्रदीप और सौरभ को सफलता मिली है।
कल्याणपुर से 2 छात्रों को सफलता, प्रदीप ने की थी सेल्फ स्टडी
कल्याणपुर पंचायत समिति के भी दो होनहार स्टूडेंट को सफलता मिली है। राजस्व गांव बामनवाड़ा निवासी सौरभ पण्डया पुत्र नरेश पण्डया ने ऑल इंडिया रैंक 3089 प्राप्त की। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 279 रैंक है।
सौरभ के पिता नरेश पण्डया निजी तकनीशियन हैं, जबकि माता वनिता देवी गृहिणी हैं। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
इसी तरह राजस्व गांव जयपुरा निवासी प्रदीप अहारी पिता हाकर चंद ने ऑल इंडिया-119881 रैंक हासिल की। इनकी एसटी वर्ग में 1499 रैंक है।
प्रदीप के पिता हाकर चंद टीचर हैं और माता नर्सिंगकर्मी हैं। विशेष बात यह है कि प्रदीप ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी करके ये उपलब्धि हासिल की।
