![]()
बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में शनिवार दोपहर आपसी विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ जमकर मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार से वार किया, जिसमें युवक की हथेली बुरी तरह कटकर फट गई और इलाज के दौरान 20 टांके आए हैं। पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद एमजी अस्पताल किया रेफर जानकारी के अनुसार, कुंडल निवासी राधेश्याम (35) पुत्र पुंजा मईडा और उसकी वृद्ध मां कलावती (60) पत्नी पुंजा मईडा अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी उनसे उलझ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। हमलावरों ने मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी और राधेश्याम पर तलवार से सीधा हमला बोल दिया। खुद को बचाते समय तलवार का वार सीधे राधेश्याम की हथेली पर लगा। घटना में महिला को भी चोंटे आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ईएमटी दिनेश मईड़ा ने बताया की घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले दानपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को एमजी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हाथ में आए 20 टांके एमजी अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घायल राधेश्याम को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड के कम्पाउंडर विजय मीणा ने बताया कि तलवार का घाव बहुत गहरा था, जिसके चलते युवक की हथेली पर करीब 20 टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
Source link
बांसवाड़ा में मामुली कहासुनी में तलवार से हमला:हथेली पर 20 टांके आए, पड़ोसियों ने मां-बेटे से मारपीट की
