Headlines

Panchkula Cyber Fraud | Blinkit Customer Care Scam Retired Professor


पंचकूला में गूगल सर्च इंजन पर ब्लिंकिट ऐप का कस्टमर केयर नंबर ढूंढना सेक्टर-20 निवासी 82 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से ₹1.72 लाख उड़ा लिए पीड़ित के अनुसार साइबर ठगों ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बता

.

अब जानिए, कैसे हुई साइबर ठगी…

  • घरेलू सामान मंगवाने के लिए तलाशा नंबर : पीड़ित निरेन कुमार दत्ता (82), जो पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ से साल 2002 में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे घरेलू सामान मंगवाने के लिए वे गूगल पर ब्लिंकिट कस्टमर केयर का नंबर तलाश रहे थे। गूगल पर मिले नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने कहा कि ऑर्डर के लिए आपकी आईडी रजिस्टर करनी होगी, जिसके लिए ₹10 का भुगतान करना पड़ेगा।
  • ₹10 की पेमेंट का स्कैनर भेजा: ठग ने उन्हें फोन पर निर्देश देकर ऐप में कुछ डिटेल्स भरवाईं और ₹10 की पेमेंट के लिए गूगल पे पर एक स्कैनर भेजा। जैसे ही उन्होंने अपने एसबीआई (SBI) खाते से पेमेंट की, उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। घबराकर उन्होंने फोन बंद करके रख दिया।
  • चार बार कटे खाते से पैसे : सुबह फोन चालू करने पर उन्हें पैसे कटने के 4 मैसेज मिले। जब वे अपने बेटे संदीप के साथ एसबीआई बैंक पहुंचे, तो पता चला कि उनके खाते से ₹1.72 लाख की चपत लग चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *