![]()
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में 9 साल की बच्ची और एक बुजुर्ग घायल हो गए। गढ़ मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े इन दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। घायलों की पहचान मुस्कान बानो (9), पिता नसीरुद्दीन, निवासी ग्राम भलुहा और उमेश सोंधिया (60), पिता भगवान सिसोदिया, निवासी ग्राम बूढ़ा के रूप में हुई है। मुस्कान अपनी मां के साथ घर लौट रही थी, जबकि उमेश नागपुर से अपने घर जा रहे थे। हादसे में मुस्कान के पैर में गंभीर चोट आई है। उमेश सोंधिया के हाथ और सीने सहित कई हिस्सों में चोटें लगी हैं। इलाज के बाद फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।
Source link
बाइक ने 9 साल की बच्ची समेत दो को रौंदा:गढ़ मोड़ के पास हादसा, ग्रामीण अस्पताल ले गए; इलाज के बाद हालत में सुधार
