गिरिडीह | नगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की मासूम छात्रा से छेड़खानी के आरोपी 48 वर्षीय चालक किशोर पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी ग्राम अकदोनी कला, थाना मुफ्फसिल का रहने वाला है। यह जानकारी नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
Source link
छात्रा से छेड़खानी का आरोपी चालक गिरफ्तार
