Headlines

तेलंगाना CM बोले- भाजपा रावण, कांग्रेस राम:रावण को हराना चाहते हो तो राम का समर्थन करना होगा, सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें




तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण देकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा रावण है, जो लोगों को बांट रही है, जबकि कांग्रेस राम है। अगर आप रावण को हराना चाहते हैं, तो आपको राम का समर्थन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी। गोवा में उन्हें वैसा ही उत्साह दिख रहा है, जैसा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में देखने को मिला था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *