Headlines

मां चिंतपूर्णी के दरबार में जया किशोरी ने शीश नवाया:पहली बार पहुंचकर अलौकिक शांति की अनुभूति की; हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं




प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी ने शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन कुंड में विशेष आहुतियां डालकर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। मंदिर के पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान करवाया। जया किशोरी ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा में हिस्सा लिया और मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया। हवन के दौरान उन्होंने विशेष आहुतियां भी अर्पित कीं। यात्रा को सुखद बताया माता के दर्शन के बाद जया किशोरी ने बताया कि वह पहली बार चिंतपूर्णी धाम पहुंची हैं। यहां आकर उन्हें बेहद आनंद और अलौकिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस यात्रा को सुखद बताते हुए मंदिर में दर्शन के अनुभव को विशेष बताया। चिंतपूर्णी धाम में पूजा-अर्चना के बाद जया किशोरी हिमाचल प्रदेश के अन्य प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन के लिए रवाना हो गईं। उनके कार्यक्रम में मां ज्वाला देवी और मां कांगड़ा देवी के दरबार में शीश नवाना भी शामिल है। प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के चलते मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां जारी हैं और श्रद्धालु आस्था के साथ माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *