Headlines

आरती के समय बिजली कटौती से ग्रामीण नाराज, हाईवे घेरा:सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया; AE के लिखित आश्वासन पर माने




आगर मालवा में नवरात्रि के दौरान आरती के समय बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। रात करीब 8:30 बजे पीपलोंन माताजी रोड चौराहे पर ग्रामीण सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बिजली विभाग के एई मंजेश मिश्रा के लिखित आश्वासन के बाद रात करीब 10 बजे जाम खोला गया। आरती के समय एक घंटे बिजली बंद करने का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि नवरात्रि में रात 8 बजे आरती के समय करीब एक घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। इससे मंदिरों में आरती और पूजा-पाठ करने में परेशानी होती है। लगातार कटौती से नाराज ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की। लिखित आश्वासन के बाद खुला जाम चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10 बजे बिजली विभाग के एई मंजेश मिश्रा ने लिखित में बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *