![]()
जयपुर में सीतापुरा स्थित ओएसीस रेजिडेंसी गर्ल्स हॉस्टल में खाने में कीड़े निकलने पर स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में खाने में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। इस हॉस्टल की तीन बिल्डिंग में 500 से ज्यादा छात्राएं रहती हैं। स्टूडेंट्स ने हॉस्टल खाली करने की मांग को लेकर हॉस्टल संचालिका रिपक्षिका कोठारी से रुपए वापस मांगे। वहीं सोमवार रात को गर्ल्स सड़क पर आ गईं। इनमें ज्यादातर छात्राएं जेईसीआरसी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की बताई जा रही हैं। यह हॉस्टल जेईसीआरसी (JECRC) से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। वहीं बीसीए की छात्रा नव्या की मां ने बेटी की तबीयत खराब होने के बावजूद सूचना नहीं देने और उचित देखभाल नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोमवार को शाम करीब 7 बजे पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले देखें घटना के PHOTOS लापरवाही का लगाया आरोप घटना के बाद छात्राएं हॉस्टल के गेट पर एकत्र हो गईं। उन्होंने संचालिका रिपक्षिका कोठारी के सामने नाराजगी जाहिर की। छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन पर खाने की गुणवत्ता और देखभाल में लापरवाही के आरोप लगाए। छापे में 15 किलो सड़े टमाटर और एक्सपायरी सॉस मिलने का दावा छात्रा लवी ने बताया- हॉस्टल में 10 अक्टूबर को छापा पड़ा था। लवी ने बताया- इस दौरान करीब 15 किलो सड़े हुए टमाटर, खराब धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर सहित अन्य खराब खाद्य सामग्री मिली थी। इसके अलावा 28 सोया सॉस एक्सपायरी डेट की बताई गईं। छात्रा ने 15 रेड चिली सॉस, 8 ग्रीन चिली सॉस और 3 विनेगर की बोतलें भी एक्सपायरी डेट की होने का आरोप लगाया। छात्राओं ने कहा- हॉस्टल में इस्तेमाल होने वाले आटे में कीड़े निकल रहे हैं। इन आरोपों के चलते छात्राओं ने हॉस्टल में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। नशे में आए कुक को एंट्री देने का भी आरोप छात्राओं ने आरोप लगाया कि खाना बनाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में हॉस्टल पहुंचा था। इसके बावजूद हॉस्टल संचालिका ने उसे एंट्री दे दिया। छात्राओं ने मामले में भी प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छात्राओं की मांग- पैसे लौटाएं, हॉस्टल छोड़ना चाहते हैं हंगामे के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन से फीस और जमा राशि वापस लौटाने की मांग की। उनका कहना है कि वे इन परिस्थितियों में हॉस्टल में नहीं रहना चाहतीं और यहां से जाना चाहती हैं। फिलहाल मामले में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घटनाक्रम सामने आया है। हॉस्टल प्रबंधन का पक्ष और खाद्य सामग्री को लेकर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Source link
जयपुर में गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा,छात्राओं ने वापस मांगे पैसे:खाने में कीड़े निकलने का आरोप; रोड पर आईं 500 गर्ल्स
