Headlines

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today)


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (31 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 31 जुलाई को मेष राशि वालों को नई जिम्मेदारी और पहचान मिल सकती है। वृषभ राशि के लोगों को नई स्किल सीखने से फायदा होगा। मिथुन राशि वाले तेजी से फैसला लेकर नया प्रोजेक्ट आगे बढ़ाएंगे। कर्क राशि के लोग घर और पैसों की व्यवस्था बेहतर करेंगे।

सिंह राशि वालों को पार्टनरशिप और टीमवर्क से सफलता मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों को यात्रा या नए काम का मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि के बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि वालों को अपने फैसले के लिए मजबूती से खड़ा रहना होगा। मकर राशि के लोग हाथ में आए अवसर को नजरअंदाज न करें। कुंभ राशि वालों को प्रमोशन या नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि के लोग बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाएंगे।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द मैजिशियन आज आपका आत्मविश्वास और काम करने का उत्साह बढ़ा रहेगा। घर में किसी नई योजना या खरीदारी को लेकर बातचीत हो सकती है। बच्चों की समझ और नए विचारों की तारीफ होगी। घर संभालने वाले सदस्य की राय को महत्व मिलेगा। अपनी किसी छिपी हुई योग्यता को सही काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।

करियर – अपनी बात साफ और आत्मविश्वास से रखने पर सफलता मिलेगी। कानून, कंप्यूटर, मैनेजमेंट, कारोबार और कला से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में टीम को दिशा देने की जिम्मेदारी मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपकी योग्यता पर भरोसा करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए अपनी सभी स्किल का सही इस्तेमाल करें। लव – प्रेम संबंध में आकर्षण और ताजगी बनी रहेगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात आत्मविश्वासी और अपनी सोच रखने वाले व्यक्ति से हो सकती है। आपकी बातचीत सामने वाले को प्रभावित करेगी। हेल्थ – पाचन सामान्य रहेगा। तनाव और सिरदर्द कम करने के लिए पर्याप्त नींद लें। हल्की स्ट्रेचिंग करने से जोड़ों और शरीर की जकड़न में राहत मिलेगी। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

वृष – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज आपका ध्यान नई बातें सीखने और भविष्य को बेहतर बनाने पर रहेगा। परिवार के बड़े लोगों की सलाह से कोई पुरानी परेशानी सुलझ सकती है। बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। घर और पैसों से जुड़ा छोटा लेकिन समझदारी भरा फैसला आगे चलकर फायदेमंद रहेगा।

करियर – नई स्किल, कोर्स या ट्रेनिंग शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समस्या का आसान समाधान मिलेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे फायदा बढ़ेगा। अभी बड़े नतीजे के बजाय मजबूत शुरुआत पर ध्यान दें। लव – रिश्ते में शांति और भरोसा बना रहेगा। जीवनसाथी भावनात्मक रूप से आपका साथ देगा। सिंगल लोगों की किसी से बातचीत धीरे-धीरे अच्छे रिश्ते में बदल सकती है। जल्दबाजी न करें और सामने वाले को समझने के लिए समय दें। हेल्थ – नींद पूरी होने से ऊर्जा बनी रहेगी। योग और मेडिटेशन से मन शांत होगा। पुरानी स्वास्थ्य परेशानी हो, तो दवा और जांच में लापरवाही न करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 8

मिथुन – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज आपकी सोच और काम की रफ्तार तेज रहेगी। कोई महत्वपूर्ण खबर मिलने पर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। घर में भविष्य से जुड़ी योजना पर बातचीत होगी। अपनी बात रखते समय जल्दबाजी और कड़े शब्दों से बचें।

करियर – कठिन काम को तेजी और आत्मविश्वास से पूरा कर सकते हैं। कानून, इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया, मैनेजमेंट और कारोबार से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। किसी जरूरी मीटिंग में आपकी बात का असर होगा। जल्द फैसला लेना फायदेमंद रहेगा, लेकिन अधूरी जानकारी के आधार पर कदम न उठाएं। लव – रिश्ते में अपनी बात सीधे कहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों की अचानक किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू होगी। जरूरत से ज्यादा तेजी रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है। हेल्थ – लगातार काम और सोचने से मानसिक थकान हो सकती है। आंखों और दिमाग को बीच-बीच में आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी करें। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2

कर्क – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज घर, परिवार और पैसों की व्यवस्था बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा। अचानक काम बढ़ सकता है, लेकिन आप समझदारी से सब संभाल लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की जरूरत पूरी करने में समय और पैसा लग सकता है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

करियर – नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कंप्यूटर, कानून, मैनेजमेंट और कारोबार से जुड़े लोगों को किसी मुश्किल स्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालना होगा। टीम के लोग आपकी मदद और मार्गदर्शन पर निर्भर रहेंगे। धैर्य और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। लव – जीवनसाथी को आपके सहयोग और समय की जरूरत होगी। घर और काम की व्यस्तता के कारण रिश्ते को नजरअंदाज न करें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी जिम्मेदार और परिवार को महत्व देने वाले व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ – ज्यादा जिम्मेदारियों के कारण तनाव और सिरदर्द हो सकता है। नींद पूरी करें और भोजन समय पर लें। शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी होगा। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – टू ऑफ कप्स आज परिवार में अपनापन और अच्छा तालमेल रहेगा। पुराने रिश्तेदार या दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के सहयोग से नया काम या योजना आगे बढ़ेगी। किसी के साथ मिलकर लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा।

करियर – टीमवर्क और पार्टनरशिप से सफलता मिलेगी। नौकरी में सहयोगियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा। इलेक्ट्रिकल, कानून, कला और दूसरे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी के साथ मिलकर अच्छा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत से समस्या का समाधान मिलेगा। लव – प्रेम संबंध में नजदीकियां और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों की पारिवारिक कार्यक्रम या दोस्तों के जरिये किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते को आगे बढ़ाने की बातचीत होगी। हेल्थ – पाचन और ऊर्जा सामान्य रहेगी। लंबे समय से चली आ रही थकान कम हो सकती है। ब्लड प्रेशर की परेशानी हो, तो नियमित जांच जारी रखें। लकी कलर – पेस्टल ऑरेंज, लकी नंबर – 1

कन्या – थ्री ऑफ कप्स आज दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी छोटी उपलब्धि पर खुशी मनाई जा सकती है। पुराने दोस्त से बातचीत होने पर मन हल्का होगा। घर में किसी कार्यक्रम या मिलने-जुलने की योजना बन सकती है।

करियर – टीम के सहयोग से रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट की मंजूरी या अच्छी खबर मिल सकती है। कानून, तकनीकी और कला से जुड़े लोगों को अपने काम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। लव – रिश्ते में खुशी और सहजता रहेगी। जीवनसाथी के साथ दोस्तों या परिवार के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी पार्टी, कार्यक्रम या दोस्त के जरिये हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव मिलने के भी संकेत हैं। हेल्थ – मूड बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें। दोस्तों के साथ बाहर खाते समय मात्रा का ध्यान रखें। हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी होगी। लकी कलर – वॉयलेट, लकी नंबर – 6

तुला – नाइट ऑफ वांड्स आज जोश और सक्रियता बनी रहेगी। अचानक यात्रा या किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बच्चों को खेल या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। इनकम आएगी, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं।

करियर – नई जिम्मेदारी के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। सेल्स, ट्रैवल, कानून, इंजीनियरिंग, कला और फ्रीलांस काम से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी नए शहर या क्लाइंट से काम मिल सकता है। अचानक मिले अवसर पर तेजी से कदम उठाना होगा। लव – प्रेम संबंध में उत्साह और नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ अचानक यात्रा या आउटिंग की योजना बनेगी। किसी को पसंद करते हैं, तो पहल कर सकते हैं। जल्दबाजी में ऐसा वादा न करें, जिसे बाद में पूरा करना मुश्किल हो। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। यात्रा या ज्यादा भागदौड़ से हल्की थकान हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को आराम दें। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

वृश्चिक – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार और पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे। पुराने आर्थिक मामले का समाधान हो सकता है। रुकी हुई पेमेंट या पुराने सौदे से फायदा मिलने के संकेत हैं। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा।

करियर – पुरानी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कानून, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैनेजमेंट और फ्रीलांस काम से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट या प्रोजेक्ट से नया अवसर मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारी संभालने और टीम को दिशा देने का मौका मिलेगा। लव – रिश्ते में सुरक्षा और भरोसा जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य और पैसों से जुड़ी योजना पर बातचीत होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार और आर्थिक रूप से व्यवस्थित व्यक्ति से हो सकती है। पुराने विवाद का समाधान निकलेगा। हेल्थ – खानपान और वजन पर ध्यान दें। लंबे समय तक बैठकर काम करने से बचें। हृदय या ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो नियमित जांच और इलाज जारी रखें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

धनु – सेवन ऑफ वांड्स आज अपनी बात और फैसले के लिए मजबूती से खड़ा रहना होगा। परिवार में किसी मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आ सकती है। विरोध के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय समझदारी से उसका सामना करें।

करियर – ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अपने काम और पद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कानून, इंजीनियरिंग और कला से जुड़े लोगों को अपने प्रोजेक्ट का बचाव करना पड़ सकता है। विरोधियों की बातों से परेशान न हों। तैयारी और मेहनत से अपनी जगह बनाए रखेंगे। लव – रिश्ते में छोटी बात पर बहस हो सकती है। जीवनसाथी को अपनी बात समझाते समय नरमी रखें। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। भरोसा बनाए रखें। हेल्थ – ज्यादा काम से थकान और शरीर में खिंचाव हो सकता है। नियमित आराम करें। तनाव कम करने के लिए योग और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें। लकी कलर – रोज पिंक, लकी नंबर – 3

मकर – फोर ऑफ कप्स आज किसी बात को लेकर मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा। हाथ में आया अवसर सामान्य लग सकता है, लेकिन उसे नजरअंदाज करने से पहले अच्छी तरह सोचें। परिवार के लोग आपको सकारात्मक रहने में मदद करेंगे। नई खरीदारी या योजना फिलहाल रोककर उसकी जरूरत पर विचार करें।

करियर – ऑफिस में काम सामान्य रहेगा, लेकिन उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी कोई अवसर या सुझाव दे सकते हैं, जिसे आप शुरुआत में खास न समझें। आर्किटेक्चर, फैशन, रिसर्च और रचनात्मक कामों से जुड़े लोग पुराने प्रोजेक्ट को नए तरीके से देखेंगे। नए विकल्प पर ध्यान दें। लव – रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की अच्छी बातों को नजरअंदाज न करें। पुराने विवाद को बार-बार याद करने के बजाय वर्तमान रिश्ते पर ध्यान दें। सिंगल लोग नए प्रस्ताव को तुरंत मना न करें। हेल्थ – सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। खानपान और नींद व्यवस्थित रखें। कुछ समय बाहर खुली हवा में बिताने से मूड बेहतर होगा। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2

कुंभ – किंग ऑफ वांड्स आज आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार में आपकी योजना और फैसले को समर्थन मिलेगा। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। किसी छोटी उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल बनेगा।

करियर – प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। मैनेजमेंट, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, कला और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। पत्रकारों को बड़े इंटरव्यू या खास स्टोरी पर काम करने का अवसर मिल सकता है। टीम को दिशा देने और बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे। लव – रिश्ते में गर्मजोशी और खुशी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को लंबे समय से पसंद व्यक्ति से सकारात्मक जवाब मिल सकता है। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। काम की व्यस्तता के बीच आराम भी करें। त्वचा और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो, तो अपनी नियमित देखभाल और जांच जारी रखें। लकी कलर – मेरीगोल्ड, लकी नंबर – 3

मीन – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज आपका ध्यान बचत और आर्थिक सुरक्षा पर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। घर की कोई जरूरी चीज खरीदने से पहले बजट देखेंगे। अपनी चीजों और निजी जानकारी को लेकर ज्यादा सावधान रहेंगे। पैसों को जरूरत से ज्यादा रोककर रखने से भी बचें।

करियर – नौकरी में अपनी जगह और जिम्मेदारी बनाए रखने पर ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय मानी जाएगी। कानून, इंजीनियरिंग, कला और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को अपने काम की तारीफ मिल सकती है, लेकिन नई जिम्मेदारी लेने से पहले शर्तें समझें। कमाई को बचाने और व्यवस्थित करने की योजना बनेगी। लव – रिश्ते में अधिकार जताने या पार्टनर को जरूरत से ज्यादा रोकने से बचें। जीवनसाथी के साथ पैसों और भविष्य से जुड़ी बातचीत होगी। सिंगल लोग पुराने अनुभवों के कारण नए रिश्ते में खुलने से डर सकते हैं। भरोसा बनाने के लिए समय दें। हेल्थ – शरीर में जकड़न या थकान हो सकती है। लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें। नियमित स्ट्रेचिंग करें और तनाव को मन में दबाकर न रखें। लकी कलर – एप्रीकॉट, लकी नंबर – 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *