अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में प्रिसिंपल बिना कपड़ों के 9वीं से 12वीं की छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिख रहा है।
.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को गोद में उठाता हुआ भी नजर आ रहा है। मामले की भनक लगते ही शनिवार को गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दी।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिंसिपल स्कूल के करीब 200 छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते 2 किलोमीटर दूर भड़ाज के बांध पर ले गया। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बिना कपड़ों के 9वीं से 12वीं की छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिख रहा है।
AI इमेज से समझिए पूरा मामला…

स्वतंत्रता दिवस समारोह खत्म होने के बाद प्रिंसिपल करीब 200 छात्र-छात्राओं को स्कूल से बाहर लेकर निकले।
दरअसल,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल स्कूल के करीब 200 छात्रों को जंगल के रास्ते करीब 2 किलोमीटर दूर एक बांध में ले गया।

प्रिंसिपल बच्चों को स्कूल से करीब 2 किलोमीटर दूर बांध की ओर जंगल के रास्ते लेकर गया। रास्ता सरिस्का से सटा हुआ है। यहां जंगली जानवरों का भी डर रहता है।
आरोप है कि प्रिंसिपल छात्रों को जंगल के रास्ते स्कूल से 2 किलोमीटर दूर ले गया था। प्रिंसिपल बच्चों को सरिस्का से सटे जंगल के रास्ते पैदल ले गया, जहां टाइगर मूवमेंट रहता है। इस दौरान कोई महिला टीचर साथ नहीं थी।

बच्चों को बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजाम के बांध में उतरने दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, 5-6 फीट चौड़ी पाल वाले इस बांध में पहले भी कई बच्चों और युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। हादसे की आशंका के चलते बीते 4 साल से यहां जाने पर पाबंदी है। बावजूद इसके प्रिंसिपल ने 20 से 25 बड़ी बालिकाओं समेत 200 बच्चों को बिना किसी लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजाम के बांध में उतार दिया, जबकि अधिकतर बच्चों को तैरना भी नहीं आता है।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और प्रिंसिपल के खिलाफ नाराजगी जताई।
सूचना मिलते ही शनिवार को पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि हालांकि अभी तक किसी छात्र या छात्रा की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में प्रिंसिपल की इस हरकत और बच्चों की जान जोखिम में डालने को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।
SHO राजकुमार मीणा ने बताया कि शिकायत अभी दर्ज नही हुई है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाया गया है, इसके बाद जो भी सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की है।

—
ये खबर भी पढ़ें…
छात्राओं से अश्लील चैट करने पर PTI-सीनियर टीचर सस्पेंड:पुलिस ने ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में बताया तो हुआ खुलासा, मोबाइल फोन जब्त

अजमेर जिले के एक सरकारी स्कूल के PTI और सीनियर टीचर को छात्राओं से बैड टच और अश्लील चैट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में जानकारी दी तो छात्राओं ने अपने घर जाकर टीचर की हरकत के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत पर दोनों टीचर को पहले स्कूल से हटाया गया। इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
