Headlines

Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit


  • Hindi News
  • Career
  • Army Chief Dheeraj Seth Nepal Visit | Guard Of Honor & India Thailand Drill

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ

  • 18 अगस्त को भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV (MAITREE-XV) शुरू होगा।
  • यह अभ्यास 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जाएगा।
  • मैत्री-XV अभ्यास भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के 85-85 जवान हिस्सा लेंगे।
  • भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं।
  • थाईलैंड की ओर से 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की 3वीं बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
  • मैत्री-XV अभ्यास में जॉइंट ट्रेनिंग होगी। ये अभ्यास जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में सैन्य अभियान से जुड़ा रहेगा।
  • मैत्री-XV अभ्यास में मैदानी अभ्यास, सैन्य चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन और अंतिम संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
  • इससे पहले इसका आयोजन सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया था।
  • ‘मैत्री’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। ये भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच अनुभव और बेहतर सैन्य तरीकों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है।
  • ‘मैत्री’ अभ्यास का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।
  • अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, समझ और सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त रूप से उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की क्षमता को बेहतर करेंगी।

भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त रूप से उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की क्षमता को बेहतर करेंगी।

2. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आज

  • 18 अगस्त को भारत नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
  • इस बैठक में पर्यावरण वर्किंग ग्रुप और जलवायु परिवर्तन व सतत विकास पर संपर्क समूह शामिल होंगे।
  • ये कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम- ‘मजबूती, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ के तहत आयोजित किया जाएगा।
  • ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे।
  • इस बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना, वनीकरण, जंगल की आग का प्रबंधन और किसी आपदा के समय किये जाने वाले काम शामिल होंगे।
ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक से पहले ब्रिक्स के सीनियर अधिकारियों की बैठक हुई।

ब्रिक्स मंत्रियों की बैठक से पहले ब्रिक्स के सीनियर अधिकारियों की बैठक हुई।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ 3 दिन की नेपाल यात्रा पर पहुंचे

  • 17 अगस्त को आर्मी चीफ (COAS) जनरल धीरज सेठ नेपाल की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे।
  • इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सेनाओं के आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।
  • इस यात्रा के दौरान, जनरल सेठ नेपाली सेना मुख्यालय में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ लेंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
  • जनरल सेठ राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल उन्हें नेपाली सेना के ‘जनरल’ का मानद पद देंगे।
  • यह भारतीय और नेपाली सेनाओं के बीच चली आ रही एक खास परंपरा है।
  • जनरल सेठ इस यात्रा के दौरान नेपाली सेना प्रमुख से भी बातचीत करेंगे और नेपाली सेना के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ पर भी बात करें।
  • अपनी यात्रा के आखिरी दिन, जनरल सेठ पोखरा में पूर्व सैनिकों की एक रैली में शामिल होंगे, जहां वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत करेंगे।
  • भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं।
भारत और नेपाल के बीच जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन के जरिए मजबूत सभ्यतागत संबंध भी हैं।

भारत और नेपाल के बीच जनकपुर-अयोध्या और लुंबिनी-बोधगया कनेक्शन के जरिए मजबूत सभ्यतागत संबंध भी हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई

  • 17 अगस्त को नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे।
  • बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का ये 30वां एडिशन है। पिछला आयोजन 2025 में पेरिस में हुआ था।
  • भारत की प्रमुख में पीवसिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी शामिल हुए।
  • अयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा, सिमरन सिंघी और कविप्रिया सेल्वम वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हैं।
  • भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी।
  • इसमें भारत पुरुष और महिला सिंगल्स और डबल्स इवेंट में दो-दो एंट्री और डबल्स जोड़ी में तीन एंट्री के साथ हिस्सा लेगा।
  • भारत ने अब तक 15 मेडल जीते हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है।
  • इस टूर्नामेंट में भारत को पहला मेडल प्रकाश पादुकोण ने 1983 ने दिलाया था। जबकि, एकलौता गोल्ड पीवी सिंधु ने दिलाया है।
  • अब तक भारत के 11 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके हैं। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और सात्विक-चिराग की जोड़ी अलग-अलग एडिशन में मेडल जीत चुकी है।
  • ये बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जो ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल होता है।
  • ओलिंपिक के अलावा इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन रैंकिंग के सबसे ज्यादा प्वाइंट्स मिलते हैं।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप

  • बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) करता है।
  • पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी। शुरुआत में यह हर तीन साल में होती थी। 1983 के बाद 2 साल के अंतराल पर होने लगी।
  • डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है। वहीं स्पेन, चीन, इंडोनेशिया और इंग्लैंड 3-3 बार होस्ट कर चुके हैं।

निधन (DEATH)

4. अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन

  • 17 अगस्त को एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का निधन हो गया। वे 36 साल की थीं।
  • न्यूयॉर्क में जन्मीं हेडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों में चाइल्ड स्टार के तौर पर की थी।
  • इसके बाद हेडन ‘वन लाइफ टू लिव’ और ‘गाइडिंग लाइट’ जैसे क्लासिक डे-टाइम सोप ओपेरा में लगातार नजर आईं।
  • हेडन ने डिज्नी की हिट एनिमेटेड फिल्म ‘अ बग्स लाइफ’ में प्रिंसेस डॉट को आवाज देकर फीचर फिलों में डेब्यू किया।
  • इसके तुरंत बाद, ‘द ऑब्जेक्ट ऑफ माई अफेक्शन’ में वह पहली बार लाइव-एक्शन रोल में नजर आईं।
  • हेडन को दुनिया भर में बड़ी पहचान सुपरहीरो सीरीज ‘हीरोज’ से मिली, जिसमें उन्होंने शो के चारों सीजन में मुख्य भूमिकाओं में से एक निभाई।
हीरोज’ सीरीज में हेडन ने क्लेयर बेनेट का किरदार निभाया था।

हीरोज’ सीरीज में हेडन ने क्लेयर बेनेट का किरदार निभाया था।

मिसलीनियस 5. भाजपा अध्यक्ष नितिन ने नई टीम का ऐलान किया

  • 17 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष नितिन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं।
  • स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने।
  • 7 महीने पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की टीम का गठन पेंडिंग था।
  • पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी टीम तैयार की।
  • टीम में यूपी के 6 पदाधिकारी हैं। वहीं राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को जगह दी गई है।
  • पटना में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0’ (ELC 2.0) का शुभारंभ

6. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ELC 2.0 लॉन्च किया

  • 17 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पटना में ELC 2.0 लॉन्च किया।
  • इसका उद्देश्य युवाओं में चुनावी साक्षरता और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • ये क्लब शैक्षणिक संस्थानों में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने का काम करेगा।
  • चुनाव आयोग का मकसद भविष्य के मतदाताओं को रजिस्ट्रेशन और मतदान की प्रक्रिया समझाना है।
  • ECI के अनुसार, ELC 2.0 को दुनिया के सबसे बड़े ईकोसिस्टम में से एक के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
  • ELC के माध्यम से पहले से ही कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में मॉक पोलिंग, डिबेट, क्विज, निबंध, पोस्टर और वोटर रजिस्ट्रेशन अवेयरनेस जैसी एक्टिविटीज कराई जाती रही हैं।
  • ELC 2.0 के जरिए देश के विशाल शैक्षणिक नेटवर्क को निर्वाचन साक्षरता से जोड़ने का लक्ष्य है।
  • भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2018 में SVEEP कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब की शुरुआत की थी।
  • इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

7. राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेशनल अनुभव अवार्ड दिए

  • 17 अगस्त को डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर (DoPPW) ने अनुभव अवार्ड का आयोजन किया।
  • इस अवार्ड समारोह में लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस साल के 15 चयनित विजेताओं को ये अवार्ड दिए।
  • इस अवार्ड का उद्देश्य रिटायर हो रहे सरकारी कर्मचारियों के अनुभवों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करना है।
  • अवार्ड के साथ ही इस कार्यक्रम में पेंशन मित्र हैंडबुक जारी की गई। इस समारोह में रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं भी प्रदर्शित कीं।
  • ये अवार्ड 2016 में शुरू किये गए थे। अब तक आयोजित किए गए 7 समारोहों में 59 अनुभव पुरस्कार और 19 अनुभव जूरी पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

नेशनल अनुभव अवार्ड

  • सरकार ने मार्च 2015 में ‘अनुभव पोर्टल’ शुरू किया था।
  • इस अवार्ड के अंतर्गत मेडल, सर्टिफिकेट और 10 हजार रुपए की प्राइज मनी दी जाती है।
  • इस अवार्ड में 2025 में पहली बार सेंटर पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेस (CPSEs) और पब्लिक सेक्टर बैंक्स (PSBs) के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया।

आज का इतिहास

  • 1800 में गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने कलकत्ता (अब कोलकाता) में फोर्ट विलियम कॉलेज की शुरुआत की।
  • 1936 में प्रसिद्ध भारतीय गीतकार, कवि और फिल्म निर्देशक गुलजार, संपूर्ण सिंह कालरा का जन्म हुआ।
  • 1945 में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान के पास एक विमान हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए, जिसे उनकी मृत्यु की तिथि माना जाता है।

———————

ये खबर भी पढ़ें..

वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर कार्लसन ने EWC खिताब जीता:गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में ₹6,262 करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं , 17 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *