धनबाद में युवा कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और पीएम मोदी का पुतला जलाने का प्रयास विफल
धनबाद में भाजपा कार्यालय के बाहर मनुस्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के युवा कांग्रेस के प्रयास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर जुट गए।…
