बगावत करने पर कांग्रेस से पूर्व सभापति समेत 4 निष्कासित:संगठन महामंत्री बोले- चारों ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षदों में भ्रम की स्थिति पैदा की थी
पाली नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस ने पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, उनकी पत्नी राजबाला हिंगड़, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हकीम भाई और वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहन पारख के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की…
