विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत:ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में
लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो श्रवण कुमार भुइयां की पत्नी थीं। इस मामले में मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।…
