मोबाइल के लिए नाबालिग की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार:बहलाकर जंगल ले गए, विरोध पर गला घोंटा; 38 दिन बाद कंकाल मिला
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र से 15 अगस्त से लापता 16 साल के छोटू कुमार का कंकाल 38 दिन बाद बंशी नाला जंगल (कुमंडीह जंगल) से मिला है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंजो निवासी प्रेमचंद भुइयां (19) और…
