हिसार के सांसद जयप्रकाश और पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के प्रदेश भर में दौरे करने के बाद भी पार्टी की अंदरूनी कलह थम नहीं रही। भिवानी के बवानीखेड़ा हलके में कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में हिसार सांसद जयप्रकाश जेपी ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (CPS
.
इस कार्यक्रम में फौजी मौजूद नहीं थे। साल 2024 में कांग्रेस ने रामकिशन फौजी का टिकट काटकर प्रदीप नरवाल को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि नरवाल चुनाव हार गए। इसी हार को लेकर जेपी ने फौजी पर निशाना साधा।
जेपी का बयान सामने आने का बाद फौजी ने भी वीडियो जारी किया। जिसमें सांसद के लिए काली भेड़, गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। यहां तक कहा कि पूर्व सीएम बंसीलाल तो जेपी को चंबल की घाटी का डाकू कहते थे।

बवानीखेड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
सांसद ने कहा-ऐसे लोगों से पीछा छुड़वाना है
हिसार लोकसभा के कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने बवानीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था-मैं आज नाम नहीं लेना चाहता, 2 मित्र थे जो कांग्रेस पार्टी के थे। लेकिन रातों-रात दगा करके कांग्रेस पार्टी की खिलाफत की।
जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व विधायक रहते हुए या दूसरे पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। मैं एक बात कह सकता हूं कि बवानीखेड़ा की धरती कभी जिंदगी में माफ नहीं करेगी। ऐसे लोगों से पीछा छुड़वाना है, जिन्होंने भाजपा को लाने के लिए कांग्रेस में रहते हुए उनकी मदद की है। उनको भी सबक सिखाना है।

बवानीखेड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिसार के सांसद जयप्रकाश।
अब जानिये…फौजी ने किन शब्दों में जवाब दिया
- जेपी ने जिस थाली में खाया उसी में दगा कियाः पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने वीडियो जारी कर कहा-जहां कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा को हटाने की बात करनी थी, वहां काली भेड़ जयप्रकाश जी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को यह कह रहे हैं कि यह गद्दार हैं। जयप्रकाश तो वह आदमी है, जो जिस थाली में खाएगा, उसी में दगा करेगा। यह काली भेड़ है, यह कांग्रेस की कभी नहीं हो सकता।
- बंसीलाल तो चंबल का डाकू कहते थेः फौजी ने कहा-पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल तो जेपी को चंबल की घाटी का डाकू कहते थे। ताऊ देवीलाल के साथ रहा, उनके साथ दगा किया, विकास पार्टी में हमारे साथ रहा तो हमारे साथ दगा किया।
- बवानीखेड़ा से बाहरी को टिकट दिलायाः पूर्व सीपीएस ने आगे कहा-पिछले चुनाव में बवानीखेड़ा में सोनीपत के प्रदीप नरवाल को यहां से टिकट दिलाया। टिकट मिलने के बाद एक दिन भी वोट मांगने नहीं आया। इस बात को हाईकमान के सामने रखूंगा। फौजी ने कहा-सांसद जयप्रकाश जीतने के बाद लोगों का धन्यवाद तक करने के लिए नहीं आया और यहां आकर मुझे गद्दार कहता है।

पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी
कभी हुड्डा खेमे में रहे फौजी, टिकट पर बिगड़ी बात
रामकिशन फौजी 5 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें से 4 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। साल 2000 में बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी से विधायक बने। फिर 2005 व 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीते। 2005 में कांग्रेस को बवानीखेड़ा सीट पर तीन दशक बाद जीत मिली थी।
हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी बने। 2014 व 2019 में फौजी चुनाव हार गए। लगातार दो बार वाले प्रत्याशी को टिकट न देने की फॉर्मूले पर 2024 में कांग्रेस ने फौजी को टिकट नहीं दिया था। फौजी ने निर्दलीय को तौर पर नामांकन भर दिया, हालांकि बाद में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल को समर्थन दे दिया। नरवाल भी चुनाव हार गए।
फौजी यूं तो हुड्डा गुट से ही रहे हैं, लेकिन अब उनकी उपस्थिति कुमारी सैलजा खेमे में होती रही है। इसी वजह से हुड्डा गुट से रिश्ते बिगड़े।
————————–
ये खबर भी पढ़ें…. सेतिया बोले-हमारे 4-5 MLA भागे, बाकी संभल नहीं रहे:नए कांग्रेस प्रभारी की पहली मीटिंग में विवाद; सहारण-हंस ने भी नेम स्लिप फाड़ी

हरियाणा में संजय दत्त को कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी में नया विवाद खड़ा हो गया है। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने 8 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंच पर नेताओं की बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
