Headlines

Bikaner Cyber Crime Arrest | Rajesh Prajapat Bank Account Fraud Case



बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आम लोगों से धोखाधड़ी कर बैंक खाते हासिल करने और उनमें साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी के इस्तेमाल किए गए 6

.

साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर करता था काम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेश प्रजापत (21) निवासी गली नंबर 2, रामपुरा बस्ती, लालगढ़ पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, बीकानेर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर देश के आम लोगों से ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में हासिल करता था।

पुलिस के अनुसार साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के कारण आरोपी के खुद के बैंक खाते फ्रीज हो गए थे। इसके बाद उसने आम लोगों के बैंक खाते धोखाधड़ी से हासिल करने शुरू कर दिए। इन खातों में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था।

कमीशन पर साइबर अपराधियों को देता था खाते

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खातों के साथ धोखाधड़ी से हासिल किए गए दूसरे लोगों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में करता था।

वह इन बैंक खातों को साइबर ठगी गिरोह को उपलब्ध करवाता था। आरोपी बैंक खाते खुलवाने के साथ देश और विदेश में सक्रिय बड़े साइबर अपराधियों को ये खाते भारी कमीशन पर लीज या सेल करता था।

इन खातों का इस्तेमाल म्यूल बैंक अकाउंट (Mule Bank Account) के तौर पर किया जाता था। ऐसे खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था।

NCRP पोर्टल पर 17 साइबर अपराधों का पता चला

पुलिस ने आरोपी द्वारा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों का NCRP पोर्टल पर विश्लेषण किया। इसमें 6 बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 17 साइबर अपराधों की शिकायतें जुड़ी मिलीं।

इन शिकायतों में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट समेत दूसरे साइबर अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन 6 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस इन खातों से जुड़े साइबर अपराधों और रकम के लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

बीकानेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में अपना बैंक खाता, डाक्यूमेंट्स या फर्म किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे के लालच में न बेचें और न ही किराए पर दें।

पुलिस ने कहा कि अनजान WhatsApp या Telegram ग्रुप के कहने पर अनधिकृत ऐप डाउनलोड कर शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *