Headlines

Bilaspur Viral Video | Youths Arrested For Knife Dance Reel & Challenging Police


बिलासपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए चाकू लहराकर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो में दोनों युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बैकग्राउंड में, “मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं” ऑडियो चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

देखिए तस्वीरें…

युवकों ने कंधे पर बैठाकर और हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था।

युवकों ने कंधे पर बैठाकर और हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल दाखिल कर दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल दाखिल कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को इंस्टाग्राम के एक डिजिटल मीडिया पेज पर दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों युवक जन्माष्टमी के दौरान डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वे हाथों में धारदार चाकू लेकर उसे लहराते हुए रील बना रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

रील में पुलिस को भी दी चुनौती

युवकों ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में दोनों युवक डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में, “मैं अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता, पुलिस को भी नहीं” ऑडियो चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान शुरू की।

वीडियो से पहचान, घर पहुंची पुलिस

जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20), निवासी बजरंग मोहल्ला सकरी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20), निवासी बंधवापारा सकरी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चाकू लहराने की बात स्वीकार की।

दोनों के पास से चाकू जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। TI उमेश साहू का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

……………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’…गाने पर हथियार लहराते बनाया VIDEO: बिलासपुर में घर घुसकर युवक पर हमला, दहशत फैलाने रील्स वायरल की,पुलिस ने निकाला जुलूस

बिलासपुर में लोहे के हथियार लेकर दहशत फैलाने बनाई रील्स।

बिलासपुर में लोहे के हथियार लेकर दहशत फैलाने बनाई रील्स।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद हथियार लहराते हुए ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर बीच सड़क पर वीडियो बनाया। फिर रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *