बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री की करंट से मौत:4 घंटे पोल पर लटकी रही बॉडी, शटडाउन लेकर कर रहे थे काम, अचानक आ गई बिजली
पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलारी गांव के सुखरो टोला में बीती रात खराब बिजली ठीक करने पोल पर चढ़े मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री का नाम सत्येंद्र महतो है। वह परसावा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप थी। ट्रांसफार्मर में आई खराबी…
