यूक्रेन से लापता दीपक डूडी के परिजन से मिले विधायक:राजवीर फरटिया ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, खोज की मांग उठाई
भिवानी जिले झांझड़ा बास गांव में लोहारू विधायक राजवीर फरटिया ने रविवार को यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से लापता हुए मर्चेंट नेवी कर्मी दीपक डूडी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पूरा लोहारू विधानसभा क्षेत्र इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।…
