कसरावद में श्रद्धालुओं ने निकाला गांगलेश्वर महादेव का शिवडोला:थार पर आशीर्वाद देती श्रीकृष्ण की झांकी, अघोरियों के आग के करतब बने आकर्षण
खरगोन के कसरावद में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को देर शाम भगवान गांगलेश्वर महादेव का भव्य शिवडोला निकाला गया। इस चल समारोह में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। थार गाड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण की आशीर्वाद देती झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह रात 8 बजे बड़ी माता मंदिर से प्रारंभ…
