हथकरघा प्रदर्शनी में मॉडल्स ने किया कैटवॉक:कानपुर में मंत्री राकेश सचान बोले- बुनकरों की सबसे बड़ी समस्या बाजार की है
कानपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रविवार को प्रमिला सभागार में हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में फैशन शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और विशिष्ट अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। फैशन शो में मॉडलों ने हैंडलूम, खादी और सिल्क के आकर्षक वस्त्रों को पहनकर कैटवॉक किया।…
