हरियाणा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर ने इस्तीफा दिया:बोलीं- अलका लांबा ने क्विज में अपने करीबियों को चुना, बेटियों से नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करूंगी
रेवाड़ी की रहने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा के बजाय परिचितों को चुनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह बेटियों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेंगी।…
