रायसेन में विभाजन विभीषिका दिवस पर मशाल जुलूस:विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा- विभाजन के अत्याचारों को देश नहीं भूलेगा
रायसेन में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जिला संगठन ने मशाल एवं मौन यात्रा निकाली। यह यात्रा सागर रोड स्थित भारत माता चौराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महामाया चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।…
