एकलव्य स्कूल के छात्र तीसरी बार सड़क पर उतरे:कोरबा में प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग; चक्काजाम के कारण वाहनों की लगी कतार
कोरबा के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को फिर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में छात्र सुबह 7 बजे से पढ़ाई छोड़कर छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। एक महीने में यह छात्रों का तीसरा आंदोलन है। इससे पहले…
